FCI Full Form- FCI की फुल फॉर्म क्या है?

FCI Full Form

FCI Full Form: FCI की फुल फॉर्म “फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया” है। भारतीय खाद्य निगम की स्थापना खाद्य निगम अधिनियम 1964 के तहत की गई थी। एफसीआई को एशिया में सबसे बड़ा आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन माना जाता है। इस संगठन के प्रमुख उत्पाद गेहूं और चावल हैं।

FCI Full Form- Food Corporation of India

विजन

देश के सभी लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना।

FCI का उद्देश्य

1. गरीब किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी मूल्य समर्थन।
2. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के लिए पूरे देश में खाद्यान्न का वितरण।
3. अनाज (खाद्यान्न) के प्रचालन और बफर स्टॉक का संतोषजनक स्तर बनाए रखना।
4. उपभोक्ताओं को विश्वसनीय मूल्य पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए बाजार मूल्य को विनियमित करना।

FCI जोनल ऑफिस:

1. जोनल ऑफिस, उत्तर: नोएडा
2. जोनल ऑफिस, पूर्व: कोलकाता
3. जोनल ऑफिस, पश्चिम: मुंबई
4. जोनल ऑफिस, उत्तर पूर्व: गुवाहाटी
5. जोनल ऑफिस, दक्षिण: चेन्नई

एफसीआई के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक- आतिश चंद्रा
मुख्यालय- दिल्ली

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.